Follow me on Twitter

Friday, October 28, 2011

हर घर में सैनिकों के नाम पर जले दीप : तरुण



हर घर में सैनिकों के नाम पर जले दीप : तरुण




देहरादून (एसएनबी)। उत्तराखंड से राज्य सभा सांसद तथा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तरुण विजय ने दीपावली पर उत्तराखंड के सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि दीवाली पर हर घर में सैनिकों के नाम पर एक दीया जरूर जलाया जाए। उत्तराखंड वीर सैनिकों और वीर माताओं का प्रदेश है। सैनिक सरहद पर रखवाली करते हैं तो हम दीवाली मना पाते हैं। उन्होंने बताया कि वे पिछले दिनों थल सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह से मिले थे। इनके साथ उन्होंने जन सामान्य में सैनिकों तथा उनके माता-पिता के सम्मान हेतु एक विशेष राष्ट्रीय अभियान पर चर्चा की। जिसमे प्रस्ताव किया गया है कि राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी, सैनिकों तथा उनके माता-पिता के मिलने आने पर उन्हें वही सम्मान और प्रोटोकॉल दें, जो वे किसी विधायक या सांसद को देते हैं। इस सुझाव को जनरल वीके सिंह ने बहुत पंसद किया। तरूण विजय ने कहा कि उन्होंने इस बार दीवाली गरीब एवं अनुसूचित जाति और जनजाति के उन बच्चों के साथ मनाने का संकल्प लिया है जो न पटाखे खरीद पाते हैं और न ही मिठाई। उन्होंने उत्तराखण्ड की जनता को दीपावली की बधाई देते हुए उनसे भी अपील की है कि दीवाली के दिन वे अपने आस-पास की गरीब बस्ती में जाकर वहां बच्चों के साथ दो क्षण खुशियां साझा करें तो उनके जीवन में सदैव खुशियों की रोशनी फैली रहेगी।

1 comment:

SANDEEP PANWAR said...

अभी जलाता हूँ लेकिन एक नहीं कई। ये तो नेक सलाह है। कम से कम इस कारण अपने देश के सेवकों को याद तो करेंगे।